व्यापार

Aaj Ka Rashifal 25 Oct 2026: मिलेगी नई नौकरी, बॉस करेंगे तारीफ; व्यापार में मिलेगा लाभ- पढ़ें आज का राशिफल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Aaj Ka Rashifal 25 Oct 2026: मिलेगी नई नौकरी, बॉस करेंगे तारीफ; व्यापार में मिलेगा लाभ- पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 October 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल के अनुसार, ऱविवार (25 अक्टूबर, 2026) का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है.

कई जातकों के लिए रविवार का दिन बेहद शुभ रहने वाला है जबकि कई राशि के जातकों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आइए, दैनिक राशिफल से जानते हैं कि रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं.

किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे.ध्यान रखें कि इस दौरान आपको संयम नहीं खोना है.

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा. पत्नी से मतभेद हो सकते हैं.रविवार का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा.

आपका मन अशांत रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) रविवार का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. स्वास्थ्य आपका रविवार को बिगड़ सकता है. न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है और विरोधी सक्रिय होंगे.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) रविवार को आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आपको मिल सकती है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) रविवार को आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं.कुछ जातकों के लिए दिन खराब है. परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं.

परिवार में पहले से तय मांगलिक कार्य टालने पड़ेंगे.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं वरना नुकसान होगा. परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें. वाणी पर संयम रखें. वाद-विवाद से दूर रहें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) आप कहीं बाहर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.

नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो रविवार को आप को लाभ प्राप्त होगा.परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) व्यापार-व्यवसाय में रविवार को आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है.वाहन के इस्तेमाल में सावधानी बरतें वरना दुर्घटना हो सकती है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) रविवार का दिन आपका सामान्य रहने वाला है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

परिवार में आपसे किसी का विवाद हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे.

आपसी मतभेद दूर होंगे.नया वाहन आदि खरीद सकते हैं.यदि प्राइवेट नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता प्राप्त होगी.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) रविवार का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील समझौता आपके पक्ष में हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है.रविवार व्यापार-व्यवसाय में आप अपने प्रोफेशन में बदलाव कर सकते हैं.परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है.

डिसक्लेमर- इस लेख में समाहित जानकारी की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. यह लेख पंचांग मान्यताओं और धर्मग्रंथों से संग्रहित लेख लिखा गया है. हमारा मकसद सिर्फ सूचना/जानकारी पहुंचाना है.

ऐसे में लोग इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।