अपराध

आजम खान से जेल में मिले अखिलेश यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आजम खान से जेल में मिले अखिलेश यादव

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समीकरणों को साधने में जुट गए हैं। लंबे अरसे के बाद अखिलेश यादव को पूर्व मंत्री आजम खान की याद आई है और वो उनसे मिलने के लिए रामपुर जिला जेल पहुंचे। जानकारी के अनुसार अखिलेश और आजम खान की ये मुलाकात 45 मिनट तक जेल परिसर में हुई।

यह मुलाकात 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।वहीं इस मुलाकात पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- राज्य में दंगे और अराजकता, PDA का सपना कभी सच नहीं होगा!

चुनाव करीब आते देख, अखिलेश यादव जी की तुष्टिकरण की नीति और जेल में बंद अपनी पार्टी के उन नेताओं से मुलाकात करना जो अराजकता फैलाते हैं, समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं को उजागर करता है।उन्होंने आगे लिखा- उत्तर प्रदेश की जनता को आज भी याद है कि कैसे पिछली सपा सरकार ने पश्चिमी यूपी समेत पूरे राज्य को दंगों और अराजकता की आग में झोंक दिया था।

दंगों के मुख्य सूत्रधार आजम खान को गृह मंत्री बनाने का सपा का सपना, यूपी को विकास के रास्ते से हटाकर तबाही की ओर ले जाएगा और यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

फोटो- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

🎙️ जनता का संदेश का मत

राजनीति में मिलन की यह घटना हमें याद दिलाती है कि संघर्ष के बावजूद संवाद और सहमति का मार्ग सबसे सशक्त है। जब मतभेद उत्पन्न हों, तो शांतिपूर्ण वार्ता और पारस्परिक सम्मान से समाधान खोजें। किसी भी विवाद में, पहले कानूनी या मध्यस्थता के रास्ते अपनाएँ, ताकि हिंसा से बचा जा सके। समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम सहानुभूति और सहिष्णुता के साथ एक-दूसरे के विचारों को स्वीकार करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।