राज्य

आजमगढ़ में युवाओं ने रैली और साइक्लोथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आजमगढ़ में युवाओं ने रैली और साइक्लोथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश

भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविदास मंदिर, अकबेलपुर तिराहा, जहानागंज में युवा जागरूकता रैली, साइक्लोथॉन एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जोड़ते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम में अकबेलपुर, सेवटा एवं पटहुआ गांवों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जागरूकता रैली एवं साइक्लोथॉन के माध्यम से युवाओं ने स्वस्थ युवा, हरित भारत, नशामुक्त समाज एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया। रैली में शामिल युवाओं ने लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, जहानागंज, नीतीश कुमार ने युवाओं को देश सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा एवं रचनात्मक क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं राष्ट्र-चेतना विचारक यदुनाथ ‘सेवटा’ रहे। उन्होंने उपस्थित युवाओं को ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास करने का अनुरोध किया।

उन्होंने युवाओं को देशहित में कार्य करने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।शपथ समारोह के दौरान युवाओं ने विकसित भारत के निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन तथा जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने, नशे से दूर रहने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया।साइक्लोथॉन एवं जागरूकता रैली के माध्यम से युवाओं ने समाज में ‘स्वस्थ युवा, हरित भारत’, ‘नशामुक्त समाज’ एवं ‘प्लास्टिक मुक्त समाज’ का संदेश पहुंचाया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं, ग्रामीणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर आजमगढ़ में युवाओं द्वारा रैली और साइक्लोथॉन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने के बारे में है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तहत सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने रविदास मंदिर, अकबेलपुर तिराहा, जहानागंज में जागरूकता रैली, साइक्लोथॉन और शपथ समारोह आयोजित किया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जोड़ने का एक ठोस उदाहरण प्रस्तुत करती है। इससे आम जनता में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।