खेल

आखिरी 3 गेंद सर्वाइव नहीं कर पाए गिल, 98 पर हो गए बोल्ड; पढ़ें तीसरे दिन क्या-क्या हुआ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आखिरी 3 गेंद सर्वाइव नहीं कर पाए गिल, 98 पर हो गए बोल्ड; पढ़ें तीसरे दिन क्या-क्या हुआ

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया की कुल बढ़त 118 रनों की हो गई है.

शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरे करने से सिर्फ 2 रन से चूक गए.

और उनके साथ अभी ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं, जिन्होंने दिन के आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ खेल दिखाया.

तीसरे दिन टीम इंडिया ने 159/1 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया.

देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल के बीच 165 रनों की पार्टनरशिप हुई. पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 136 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली.

बता दें कि राहुल पिछले पचास साल में ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी टेस्ट डेब्यू पारी में शतक लगाया है.

2 रन से चूके शुभमन गिल

जैकब डफी अब तक न्यूजीलैंड के लिए सबसे महंगे गेंदबाज रहे हैं. फिर भी कप्तान टॉम लाथम ने दिन का आखिरी ओवर उन्हें सौंपा.

डफी ने कप्तान को निराश नहीं किया और आखिरी ओवर में कप्तान गिल को 98 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया.

गिल का नाम उन भारतीय कप्तानों में शामिल हो गया है, जो टेस्ट में नर्वस 90 का शिकार बने हैं.

एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार नर्वस 90 का शिकार बनने वाले भारतीय कप्तान हैं. उनके साथ 4 बार ऐसा हुआ था.

राहुल ने लगाया ऐतिहासिक शतक

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी पहली ही पारी में शतक लगा दिया.

भारतीय क्रिकेट में 50 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी टेस्ट डेब्यू पारी में शतक लगाया. उनसे पहले सुनील गावस्कर और सुरेंदर अमरनाथ ने साल 1976 में ऐसा किया था.

भारत के पहले सभी 5 बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक स्कोर बनाया है.

यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल पांचवीं बार हुआ है जब भारत के सभी टॉप-5 बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर किया है. वहीं भारत ने बेसिन रिजर्व मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।