आलू से भरे ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बाड़ी में NH-11B पर सुनीपुर-सनोरा के बीच आलू से भरे ट्रक ने साइकिल सवार किसान को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक पलटने से सड़क पर आलू के कट्टे बिखर गए।
बाड़ी, 6 अक्टूबर। NH-11B पर सुनीपुर और सनोरा गांव के बीच मंगलवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आलुओं से भरे एक ट्रक ने साइकिल से जा रहे किसान को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में भरे आलू के कट्टे सड़क पर बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
🎙️ जनता का संदेश का मत
किसान की इस दुखद मृत्यु से हमें याद आता है कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों की बात नहीं, बल्कि सहानुभूति और जिम्मेदारी की भी है। ट्रक चालक को समय पर ब्रेक लगाना, ट्रक के भार को सही ढंग से बाँधना और साइकिल चालकों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। समाज में यदि किसी दुर्घटना की सूचना मिले, तो तुरंत सहायता पहुँचाएँ और दुर्घटना के बाद भी पीड़ित के परिवार के साथ सहानुभूति और समर्थन दिखाएँ।