राज्य

आलू उत्पादक किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आलू उत्पादक किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक

कन्नौज जिले में मंगलवार को आलू उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रख उप निदेशक उद्यान, कानपुर मण्डल मुकेश कुमार एवं जिला उद्यान अधिकारी, आशीष कटियार द्वारा विभिन्न शीतगृहों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नारायण कोल्ड स्टोरेज मानिमऊ, रामचन्द्र कोल्ड स्टोरेज मानिमऊ, कुमार कोल्ड स्टोरेज मानिमऊ एवं जय गोविन्दा कोल्ड स्टोरेज मानिमऊ का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा उपस्थित कृषकों को उद्यान विभाग द्वारा संचालित आलू विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

किसानों को भाव स्थिरता योजना तथा निजी शीतगृहों में भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार पर अनुदान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पात्र कृषकों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।उप निदेशक उद्यान ने कहा कि शासन की मंशा किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ दिलाने, कृषि लागत को कम करने तथा उद्यानिकी फसलों के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि एवं आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार समय से आवेदन करने तथा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज जिले में आलू उत्पादक किसानों के लिए योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप निदेशक उद्यान, कानपुर मण्डल मुकेश कुमार और जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने शीतगृहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह कदम किसानों को बेहतर भंडारण सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनके उत्पादन को सुरक्षित रखने और आय बढ़ाने में मदद करेगा। इसके परिणामस्वरूप किसानों की आय स्थिर होगी, खाद्य सुरक्षा में सुधार होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।