खेल

आम्रपाली और रीति तिवारी आई आमने-सामने, बिग बॉस 20 में सभी प्रतियोगियों की हुई अग्निपरीक्षा; घर में हुआ बवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आम्रपाली और रीति तिवारी आई आमने-सामने, बिग बॉस 20 में सभी प्रतियोगियों की हुई अग्निपरीक्षा; घर में हुआ बवाल

रियलिटी शो बिग बॉस 20 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतियोगियों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

इस बार बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ ऐसा खेल खेला कि सबका असली चेहरा सामने आने वाला है. आइए देखते हैं प्रोमो कि क्या हुआ. क्या है प्रोमो?

जियो हॉटस्टार पर जारी हुए बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में देखने को मिलता है कि सभी प्रतियोगी हॉल में बैठे हुए हैं.

इसी दौरान बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि आज सभी घरवालों को दो-दो के ग्रुप में बांटा जाएगा. जिसमें उन्हें आपस में बातचीत करके एक को नॉमिनेट और एक को सुरक्षित करना पड़ेगा.

इस कड़ी में सबसे पहले देखा जाता है कि आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी को एक ग्रुप में रखा गया है.

आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें लगता है कि वह सुरक्षित होंगी और रीति को नॉमिनेट करेंगी, क्योंकि रीति को नॉमिनेशन से समझ आएगा कि बाहर ऑडियंस उनके खेल को कैसा देख रही है.

हालांकि रीति तिवारी ने इसके उलट कहा कि वह अपने आपको सुरक्षित करना चाहती हैं.

View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) अमन और कनिका के बीच हुई बहस? इसके बाद देखने को मिलता है कि अमन गांधी और कनिका की जोड़ी आती है.

इसमें भी अमन और कनिका अपने आप को सुरक्षित करते दिखते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन कंटेस्टेंट अपने आपको करता है नॉमिनेट.

इस टास्क में दर्शकों को असली मजा आने वाला है और लोगों का असली रंग भी देखने को मिलेगा. घर में 14 प्रतियोगी बचे बिग बॉस 20 में 16 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था.

लेकिन अब सिर्फ 14 लोग बचे हैं, क्योंकि रोहेद खान और ईशा रिखी घर से बेघर हो चुकी हैं.

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफों के बांधे पुल, भाईजान के ट्रोलर्स को जवाब देने के तरीके की हुई…

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।