आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
26 नवंबर, नई दिल्ली : बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2023 में जेल नियमों में किए गए संशोधन को असंवैधानिक घोषित करते हुए आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का आदेश रद्द कर दिया है।
अदालत ने उन्हें एक महीने के भीतर संबंधित जेल प्राधिकरण के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।यह मामला वर्ष 1994 का है, जब गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की भीड़ ने हत्या कर दी थी। इस मामले में आनंद मोहन को दोषी ठहराया गया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।दरअसल, बिहार सरकार ने अप्रैल 2023 में जेल मैनुअल में संशोधन किया था।
इस संशोधन के बाद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई का रास्ता साफ हुआ और 27 अप्रैल 2023 को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने अदालत से रिहाई के आदेश को रद्द कर आनंद मोहन को दोबारा जेल भेजने की मांग की थी।सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद बिहार सरकार के 2023 के संशोधन को असंवैधानिक करार दिया और आनंद मोहन की रिहाई रद्द करने का फैसला सुनाया।
अदालत के इस आदेश के बाद अब आनंद मोहन को एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करना होगा। (फाइल फोटो)