आंध्र प्रदेश सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह से की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 25, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक में राज्य में रेलवे परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ सेमीकंडक्टर उद्योग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास पर चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकंडक्टर डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास और कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश को सहयोग का आश्वासन दिया। एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती और विशाखापत्तनम के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की मांग रखी। बैठक में विजयवाड़ा बाईपास, कोव्वुर-भद्राचलम और ओंगोल-डोनाकोंडा जैसी रेलवे परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और राज्य के नौ बंदरगाहों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विशाखापत्तनम से तिरुपति होते हुए बेंगलुरु के लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और विशाखापत्तनम-तिरुपति के बीच नई डे ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रखा। केंद्र ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के प्रस्ताव पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक विकास और आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
फोटो- X(Ram Mohan Naidu Kinjarapu)