राजनीति

आंध्र प्रदेश में SIR की मांग सबसे पहले TDP ने की- देवरायालु

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आंध्र प्रदेश में SIR की मांग सबसे पहले TDP ने की- देवरायालु

सितंबर 26, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में एसआईआर को लेकर सियासत तेज हो गई है। टीडीपी सांसद लावू श्रीकृष्ण देवरायालु ने कहा कि आंध्र प्रदेश में एसआईआर कराने की मांग सबसे पहले उनकी पार्टी ने की थी और पार्टी ने इस प्रक्रिया का स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में पिछले 3-4 महीनों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।

टीडीपी सांसद के मुताबिक, प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों को अपनी आपत्तियां और चिंताएं रखने का पर्याप्त समय दिया गया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में हर मतदाता का सत्यापन और नामांकन किया गया। टीडीपी सांसद ने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में चुनावी हार के बाद राजनीतिक दल चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।

फोटो- TDP सांसद लावू श्रीकृष्ण देवरायालु (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।