आंध्र प्रदेश: तिरुपति में बॉयलर हादसा, 5 कर्मचारियों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 03, नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले के श्री सिटी स्थित एक प्राइवेट फार्मास्युटिकल कंपनी में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई कर्मचारियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लिखा- ‘’उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया है कि बॉयलर फटने के समय दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और बाकी दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।''वहीं, आंध्र प्रदेश के शिक्षा और IT मंत्री नारा लोकेश ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
साथ ही, उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी।