व्यापार

आने वाले दिन पड़ेंगे और भारी! कमजोर मॉनसून और अल नीनो से महंगा होगा खाने का सामान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आने वाले दिन पड़ेंगे और भारी! कमजोर मॉनसून और अल नीनो से महंगा होगा खाने का सामान

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण आम जनता की जेब पर काफी बोझ बढ़ रहा है.

खासतौर से खाने- पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसकी वजह से हर किसी के किचन का बजट बिगड़ गया है.

लेकिन ये तो अभी केवल शुरुआत है, क्योंकि आने वाले समय में महंगाई और भी ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मौसम की मार बताई जा रही है.

आने वाले समय में बढ़ेगी महंगाई

दरअसल इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में महंगाई बढ़ने वाली है.

इस साल मौसम का हाल बड़ा ही बुरा रहा है, ऐसे में इसका सीधा असर फसलों पर पड़ा है. इसी वजह से महंगाई के अभी और भी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: बप्पा के दरबार में अडानी परिवार, प्रणव और करण ने किए 'चिंचपोकली च्या चिंतामणी' के दर्शन

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, 4 सितंबर तक खरीफ की फसलों की कुल बुआई का रकबा 1,086.3 लाख हेक्टेयर रहा, जो 2025 की इसी अवधि के 1,104 के आंकड़े से सिर्फ 1.6% कम है.

लेकिन सिर्फ बुआई के रकबे को ही सही तस्वीर नहीं माना जा सकता है. इसका बेहतर पैमाना फर्टिलाइजर की बिक्री से लगाया जा सकता है.

किन चीजों पर बढ़ रहा महंगाई का दबाव?

फिलहाल महंगाई का दबाव मुख्य रूप से खाने के तेल, अनाज, गेहूं, मक्का, चीनी आदि चीजों पर बढ़ रहा है.

अगस्त में UN के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन का फूड प्राइस इंडेक्स 133.3 पॉइंट पर था, जो नवंबर 2022 के बाद सबसे ज्यादा है.

इस महंगाई के बढ़ने की वजह वेसिट एशिया और रूस-यूक्रेन में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से ट्रेड लॉजिस्टिक्स में रुकावट और अल नीनो के मजबूत होने से ग्लोबल कीमतें और बढ़ सकती हैं.

अगस्त में वेजिटेबल ऑयल के लिए FAO इंडेक्स जून 2022 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर था, और अनाज के लिए भी इंडेक्स बढ़कर 27 महीने के सबसे ऊंचे स्तर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।