आंगन मिलन में मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दौसा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य और शिशु देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
दौसा, 28 सितम्बर। दौसा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी गई।
वहीं, 6 माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इसके माध्यम से बच्चों को स्तनपान के साथ उम्र के अनुसार पूरक आहार शुरू करने के महत्व के बारे में बताया गया।
आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बच्चों की उचित देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से परिवारों को स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
होल्ड बाइट-1-रेखा शर्मा आंगनबाडी कार्यकर्ता।
2- पूजा - लाभार्थी।
- ममता जैन सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग दौसा।