राज्य

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में लाभार्थियों को किट वितरण, उत्कृष्ट कार्यकत्रियां सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में लाभार्थियों को किट वितरण, उत्कृष्ट कार्यकत्रियां सम्मानित

26 सितम्बर 2026, हरिद्धार: सेवा संकल्प अभियान के तहत हरिद्धार जिले के चांदपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, तेजस्विनी किट, रोजगार किट, पोषण किट सहित विभिन्न लाभकारी किट वितरित की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा बहनों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित और सम्मानित करना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व को लेकर भी संवाद किया गया।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री

वीडियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।