आंगनबाड़ी से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को राहत, मुख्यमंत्री ने कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेरह महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं।
09 नवम्बर 2026, चमोली (भराड़ीसैंण): उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेरह महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं।
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन परिसर में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का संकल्प प्रत्येक प्रदेशवासी का सामूहिक संकल्प है। सरकार जनकल्याण, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा लोकसंस्कृति व परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं में एक दिसंबर 2026 से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों और भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि शामिल है। इसके अलावा लखपति दीदियों को स्वरोजगार और व्यवसाय के विस्तार के लिए दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वन्यजीवों के हमले में घायलों को प्लास्टिक सर्जरी जैसे महंगे उपचार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालय से अलग नगरपालिका क्षेत्रों में दो-दो आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और वाचनालय स्थापित करने, अन्य माध्यमों से बिजली प्राप्त कर रहे सभी राजस्व गांवों को पावर ग्रिड से जोड़ने और प्रदेश में निवेश के इच्छुक प्रवासियों के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया सरल बनाने की घोषणा की।
उन्होंने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 'अपुणि सरकार' पोर्टल को अधिक सरल और प्रभावी बनाने की बात कही। छोटे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं के विलंबित बिजली बिलों पर लगने वाला सरचार्ज भी माफ किया जाएगा।
लोकसंस्कृति और लोकभाषाओं के संरक्षण में योगदान के लिए स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी और स्वर्गीय चन्द्र सिंह राही को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं, अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी शीघ्र वृद्धि की जाएगी।
इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित की जाएगी। समिति चिह्नीकरण के नियमों में छूट, दोहरी पेंशन और आश्रितों को प्रमाणपत्र देने जैसे विषयों पर अपनी संस्तुति देगी। वर्ष 2013-14 में नियुक्त राज्य आंदोलनकारियों के अधिनियम के दायरे में आने वाले मामलों पर भी सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस पर तेरह महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं, जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि शामिल है। यह विषय ग्रामीण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य की पहल को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियो
🎙️ जनता का संदेश का मत
मुख्यमंत्री की घोषणाएँ समाज की समरसता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देती हैं। जब भी किसी कार्य में असमानता या अन्याय महसूस हो, तो कानूनी मार्ग अपनाकर समाधान खोजें, न कि हिंसा से। समाज को एकजुट होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में सुधार करना चाहिए। इस अवसर पर हम सभी को यह याद दिलाना चाहिए कि सहानुभूति और सहयोग से ही हम एक सशक्त, समावेशी समाज बना सकते हैं।