आंगनवाड़ी केंद्र मातृशक्ति, बच्चों और परिवारों के पोषण एवं विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धार केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर आज धार के धामनोद में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आरम्भ हुऐ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा हितग्राहियों से संवाद कर उनके समर्पित सेवा कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मातृशक्ति, बच्चों और परिवारों के पोषण एवं विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके समर्पण से समाज सशक्त और स्वस्थ बनता है।