आपके घर 10 मिनट में डिलीवरी देने वाले बॉय कितना कमाते हैं? खुद बताया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
किसी भी फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म या क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए जब हम कुछ ऑर्डर करते हैं, तो उसे देने डिलीवरी बॉय आते हैं.
इन डिलीवरी बॉयज को देखकर अक्सर लोग दया करते हैं और उन्हें गरीब ही समझा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनकी एक महीने की कमाई कितनी हो सकती है?
नहीं सोचा होगा ना!
अब हाल ही में चंडीगढ़ के रहने वाले एक डिलीवरी बॉय ने अपने पहले महीने की कमाई के बारे में खुलासा किया है. डिलीवरी बॉय की सैलरी जानकर लोग काफी हैरान रह गए हैं.
कितना कमाते हैं डिलीवरी बॉय?
दरअसल चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ब्लिंकिट' के साथ डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है.
उन्होंने बताया कि अपने पहले महीने में उन्होंने लगभग 39,000 रुपये कमा लिए.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
डिलीवरी पार्टनर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पहले महीने की नौकरी का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
उन्हें अब तक कोई बड़ी समस्या नहीं आई है.
साथ ही व्यक्ति ने बताया कि आम तौर पर वो वीकडेज में लगभग 12 घंटे काम करता है, जबकि वीकेंड पर ग्राहकों के ऑर्डर काफी बढ़ जाने के कारण उसकी शिफ्ट लगभग 16 घंटे तक खिंच जाती है.
लोगों को दी सलाह इस पोस्ट के जरिए डिलीवरी पार्टनर ने उन लोगों को सलाह दी है, जो डिलीवरी बॉय बनने के बारे में सोच रहे हैं.
शख्स ने पोस्ट में लिखा है कि यदि आप भी डिलीवरी बॉय बनने के बारे में सोच रहे हैं तो सबसे पहले तो एक इलैक्ट्रिट बाइक खरीद लें. खासतौर से यदि आप अच्छे शहर में हैं, तो आपको ईवी बाइक के साथ आसानी होगी.
इतना ही नहीं बल्कि शख्स ने ये भी बताया कि वो चंडीगढ़ जैसी वेल डेवलप्ड सिटी में है जहां पर वैल्थी लोग रहते हैं. ऐसे में उसे अच्छी खासी टिप भी मिलती है.
<p style="text-align: j
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
फूड और क्विक कॉमर्स डिलीवरी बॉयज़, जो घर पर 10 मिनट में सामान पहुँचाते हैं, अक्सर समाज में ‘गरीब’ के रूप में देखे जाते हैं। चंडीगढ़ के एक डिलीवरी बॉय ने अपने पहले महीने की आय का खुलासा करके इस धारणा को चुनौती दी है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि इन नौकरी करने वालों की वास्तविक कमाई कितनी हो सकती है, जो आमतौर पर कम आंकी जाती है। इस जानकारी से जनता को यह समझने में मदद मिलेगी कि डिलीवरी सेवा उद्योग में काम करने वाले कितने क़ीमती हैं और इससे उनके प्रति सम्मान और बेहतर वेतन की मा