व्यापार

आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण - FSSAI ने खाने-पीने के सामान और हेल्थ सप्लीमेंट्स से जुड़े मामलों में चार कंपनियों को नोटिस जारी किया है.

इनमें क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto, बेकलाइट फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड, हेल्दीहे फूड्स LLP और BMS लाइफसाइंस शामिल हैं.

किसी मामले में एक्सपायर्ड बेसन की डिलीवरी की शिकायत है तो कहीं प्रोडक्ट के नाम, पैकेजिंग और सेहत से जुड़े दावों पर सवाल उठाए गए हैं.

FSSAI के मुताबिक कंपनियों से इन मामलों में जवाब मांगा गया है. फिलहाल ये नोटिस हैं अंतिम कार्रवाई या दोष साबित होने का फैसला नहीं.

Zepto पर एक्सपायर्ड बेसन की डिलीवरी का आरोप

Zepto के खिलाफ मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ग्राहक की शिकायत से जुड़ा है.

ग्राहक ने आरोप लगाया कि उसे बेसन के दो पैकेट ऐसे मिले जिनकी इस्तेमाल करने की तारीख निकल चुकी थी.

FSSAI के नोटिस के मुताबिक दोनों पैकेट पर USE BY: 12092026 लिखा था यानी 12 सितंबर 2026.

शिकायत सही पाए जाने पर इसका मतलब होगा कि ग्राहक को इस्तेमाल की तय तारीख बीतने के बाद बेसन डिलीवर किया गया.

FSSAI ने कंपनी को शिकायत की जांच करने और ऑर्डर, डिलीवरी, वेयरहाउस, विक्रेता और प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी देने का निर्देश दिया है.

कंपनी को यह भी बताना होगा कि ऐसी स्थिति कैसे बनी और प्रभावित स्टॉक को हटाने, ग्राहकों को सूचना देने, रिफंड देने और दोबारा ऐसी गलती रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. Zepto को इस मामले में लिखित जवाब देना होगा.

नियमों का पालन नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे कार्रवाई हो सकती है.

क्रीम रोल के नाम पर क्रीम को लेकर सवाल

दूसरा मामला मालपानी बेक-लाइट पुनेरी क्रीम रोल (Malpani s Bake-Lite Puneri Cream Roll) से जुड़ा है जिसे बेकलाइट फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड बनाती है.

FSSAI के मुताबिक, यह प्रोडक्ट Blinkit और Zepto जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध था.

प्राधि

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।