अपराध

‘आपके मोबाइल आपके पास’ अभियान के तहत लौटाए गए 105 मोबाइल फोन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘आपके मोबाइल आपके पास’ अभियान  के तहत लौटाए गए 105 मोबाइल फोन

गिरिडीह पुलिस ने 105 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल फोन, ‘आपके मोबाइल आपके पास’ अभियान से खिले लोगों के चेहरे, टेक्निकल टीम ने ट्रेस किए मोबाइल, 4 साल पुराने फोन भी बरामद, अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को लौटाए जा चुके हैं खोए मोबाइल फोन।

Short Headline: ‘आपके मोबाइल आपके पास’ अभियान के तहत लौटाए गए 105 मोबाइल फोन

ऑपरेशन मुस्कान, गिरिडीह, निशान

गिरिडीह पुलिस ने 105 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल फोन

‘आपके मोबाइल आपके पास’ अभियान से खिले लोगों के चेहरे

टेक्निकल टीम ने ट्रेस किए मोबाइल, 4 साल पुराने फोन भी बरामद

अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को लौटाए जा चुके हैं खोए मोबाइल

एंकर गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर अपने अभियान ‘आपके मोबाइल आपके पास’ के तहत लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस लाइन स्थित मल्टी पर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 105 लोगों को उनके बरामद किए गए मोबाइल फोन सौंपे गए। पुलिस के मुताबिक टेक्निकल टीम की मदद से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। वहीं, अब तक एक हजार से अधिक लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए जा चुके हैं।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. गिरिडीह पुलिस की पहल ‘आपके मोबाइल आपके पास’ के तहत शुक्रवार को 105 मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन वापस किए गए। पुलिस की तकनीकी टीम लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस करने में जुटी है। खास बात ये है कि बरामद किए गए कुछ मोबाइल छह महीने से लेकर चार साल पहले तक खोए थे। लंबे इंतजार के बाद जब लोगों को उनका मोबाइल वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

बाइट - राजकमल महतो

वीओ 02. मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने गिरिडीह पुलिस और जिला प्रशासन का आभार जताया। लोगों का कहना था कि मोबाइल खोने के बाद दोबारा नया फोन खरीदना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में पुलिस की पहल से पुराना मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।

बाइट - मनोज कुमार गुप्ता बाइट - विवेक कुमार भदानी

बाइट - राहुल कुमार पासवान

वीओ 03. गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के मुताबिक, अभियान के जरिए अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए जा चुके हैं। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी शामिल हैं, जिनके लिए दोबारा मोबाइल खरीदना मुश्किल था। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें, ताकि तकनीकी माध्यम से उसे ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू की जा सके।

बाइट - डॉ. बिमल कुमार, एसपी, गिरिडीह

अंतिम वीओ पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी-2 आरके राणा समेत कई पुलिस पदाधिकारी और मोबाइल धारक मौजूद रहे।

गिरिडीह से निशान की रिपोर्ट।

🎙️ जनता का संदेश का मत

मोबाइल का खो जाना अक्सर हमारे जीवन के छोटे‑छोटे अराजक क्षणों का प्रतीक है। ‘आपके मोबाइल आपके पास’ अभियान ने 105 फोन लौटाए, यह दिखाता है कि समाज में सहानुभूति और सहयोग अभी भी जीवित हैं। यदि कोई वस्तु खो जाए, तो पहले शांत मन से पुलिस या ट्रेसिंग सेवाओं से मदद माँगें; इससे न केवल आपका समय बचता है, बल्कि दूसरों को भी आशा मिलती है। इस अनुभव से सीखें कि हर छोटी मदद समाज को मजबूत बनाती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।