राज्य

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अक्तूबर 14,शिमला (हिमाचल प्रदेश): जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड लेफ्टिनेंट जनरल जय प्रताप सिंह ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्यपाल ने देश की सीमाओं की सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सेवा के प्रति सेना के जवानों के समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की। राज्यपाल ने इस अवसर पर सशस्त्र बल और प्रदेश की जनता के बीच मजबूत संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सैन्य सेवा और बलिदान की गौरवशाली परंपरा वाला राज्य है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।