आर्यवीर ने कदम निकालकर जड़ा छक्का, फैंस को आई सहवाग की याद; VIDEO
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने टीम इंडिया को नेपाल के खिलाफ 2026 अंडर-19 एशिया कप का पहला मैच जिताने में अहम योगदान दिया.
ओपनिंग पर उतरे आर्यवीर ने 52 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
उन्होंने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की थी, जिसे देख फैंस को उनके पिता सहवाग की याद आ गई. आर्यवीर ने कदम निकालकर बड़ा ही शानदार छक्का लगाया था.
ब्रॉडकास्टर सोनी लिव ने आर्यवीर के छक्के का वीडियो शेयर किया.
देखा जा सकता है कि वह 2 कदम आगे बढ़कर आते हैं और तेज गेंदबाज को सीधी दिशा में बड़ा ही क्लासिकल शॉट खेलते हैं.
हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि सहवाग इस तरह क्लासिकल खेलने के लिए नहीं बल्कि तेज तर्रार शॉट खेलने के लिए जाने जाते थे.
A milestone brought up with a six!
The Sehwag signature is hard to miss! 😮 💨 Watch #INDvNEP in the #DPWorldMensU19AsiaCup2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels amp; Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV https://t.co/kuzIO94f5x
Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 6, 2026
फैंस को सहवाग और उथप्पा की आई याद
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सहवाग का बेटा कम, उथप्पा का बेटा ज्यादा लग रहा है." बता दें कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस तरह के क्लासिकल शॉट खेलने के लिए मशहूर थे, जिसको ध्यान में रखते हुए यूजर ने कमेंट किया.
@SonySportsNetwk Sehwag ka beta kam, uthappa ka jyada lag raha hain
Rijul Shah (SRH ka parivar🧡) (@hey_rij) November 6, 2026
<script src="https://platform
📡 स्रोत: ABP Live Khel