आशा के बच्चों के हुनर से जगमगाएंगे हजारों घर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आशा के बच्चों के हुनर से जगमगाएंगे हजारों घर, रांची से विदेशों तक, आशा के दीयों की मांग, पंद्रह वर्षों से अपने हुनर से रोशनी बिखेर रहे बच्चे।
Short Headline: आशा के बच्चों के हुनर से जगमगाएंगे हजारों घर
कलात्मक दीये, अवधेश रांची
आशा के बच्चों के हुनर से जगमगाएंगे हजारों घर
रांची से विदेशों तक, आशा के दीयों की मांग
पंद्रह वर्षों से अपने हुनर से रोशनी बिखेर रहे बच्चे
एंकर दीपावली पर जब घर-आंगन दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे, तो उसमें रांची के कुछ बच्चों के सपने भी चमकेंगे। ये बच्चे आशा संस्था में मिट्टी के दीयों को अपनी कला और मेहनत से खास बना रहे हैं। इनके हाथों से बने कलात्मक दीयों की मांग देश के बड़े शहरों से लेकर विदेशों तक है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 1 मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी कलाकृतियां और आंखों में सुनहरे सपने लिए ये बच्चियां रांची की आशा संस्था में साधारण दीयों को अपनी कला से खूबसूरत बना रही हैं। संस्था के संस्थापक अजय कुमार बताते हैं कि आशा बेसहारा, वंचित और बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को आश्रय, शिक्षा और बेहतर भविष्य का अवसर प्रदान करती है। साथ ही, उनके रचनात्मक हुनर को निखारने और उसे मंच देने का काम भी करती है।
बाइट- अजय कुमार, संस्थापक, आशा
वीओ 2 इन दीयों में सिर्फ रंग और कलाकृतियां ही नहीं, बल्कि बच्चों की मेहनत और कल्पनाएं भी झलकती हैं। बच्चे चाहते हैं कि उनके बनाए दीयों से हर घर में खुशियों की रोशनी फैले और जब लोग इनके हुनर की तारीफ करते हैं, तो बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ जाता है।
बाइट- सविता कुमारी बाइट- प्रिया कुमारी
वीओ 3 आशा संस्था के बच्चे दीपावली से पहले पचास हजार से अधिक कलात्मक दीये तैयार करते हैं। इनके बनाए दीयों की मांग देश के बड़े शहरों से लेकर विदेशों तक है। संस्था में कलात्मक दीये बना रहीं छात्रा संजना गोप बताती हैं कि यहां उन्हें अपने नए आइडिया पर काम करने और अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलता है।
बाइट- संजना गोप
अंतिम वीओ आशा के बच्चों के हाथों से बने ये दीये सिर्फ घरों को रोशन नहीं करते, बल्कि संघर्ष से सफलता और उम्मीद से भरे भविष्य की कहानी भी कहते हैं। दीपावली पर जब ये दीये जलेंगे, तो इनके साथ बच्चों के सपनों में भी उजाला होगा।
रांची से अवधेश गौतम की रिपोर्ट।