मनोरंजन

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'

एक्टर प्रकाश राज ने सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि आशुतोष और सौरव के तिरंगा लहराने से दिल्ली की शांति भंग नहीं हुई फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने आगे कहा कि सीजेपी नेताओं की मांग केवल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की थी,लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया.

रातभर उनको घुमाया गया, सुबह 3 बजे उनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है और 5 दिन की हिरासत में भेज दिया जाता है. देश में यह कितना बड़ा ये जोक है.'

VIDEO | Actor-activist Prakash Raj says, Delhi's peace was not disturbed by Ashutosh and Saurav waving the national flag...yet they were arrested.

At 3 am, they were produced before a magistrate and sent to five-day custody.

The BJP released goons from prison onto the streets, but no action has been taken against them, on CJP leaders Saurav Das and Ashutosh Ranka being sent to five-day judicial custody. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)

Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026

हिरासत में सीजेपी नेता सौरव दास-आशुतोष रांका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर तिरंगा फहराने पहुंचे सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया था.

इसके बाद दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सीजेपी नेताओं पर हुई इस कार्रवाई को लेकर प्रकाश राज ने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या देश में तिरंगा फहराना अपराध बन गया है.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।