मनोरंजन

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुके प्रकाश राज इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं.

वो इस मूवमेंट में प्रखर होकर हिस्सा ले रहे हैं और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ा रहे हैं.

ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से सोमवार (19 अक्टूबर) को जमानत नहीं मिल पाई.

विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) ने दोनों की न्यायिक हिरासत को दो और दिन बढ़ा दी है, जिसके बाद एक्टर प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने की खबर के बाद प्रकाश राज एक्स पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने कोर्ट के फैसले पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं बल्कि हम और भी हिम्मत के साथ इसका सामना करेंगे.' उन्होंने लोगों से जागने की अपील भी की.

प्रकाश राज बोले- सब याद रखेंगे...

लाइव आकर प्रकाश राज ने कहा, 'प्रिया जनता...सौरव और रांका को दो और दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. क्योंकि सिर्फ उनकी श्योरिटी पर अंदेशा था.

प्लीज समझिए कि हमारा प्रशासन कैसा है? वो अपनी शक्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं.

अगर आज हम उनके लिए खड़े नहीं होंगे तो ये सभी लोगों के साथ हो सकता है, जो अपनी आवाज उठाएगा.'

Extending custody of Ashutosh n Sourav is nothing but mockery of justice..

But it will not break but will only strengthen the resolve to fight this Regime 💪 https://t.co/4Ubk1SCuXC

Prakash Raj (@prakashraaj) October 19, 2026

उन्होंने आगे सुप्रीम कोर्ट की ओर भी इशारा किया और कहा, 'आप इसे देख रहे होंगे कि किस तरह से प्रशासन अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है और एक जेनरेशन का इस पर से विश्वास उठता जा रहा है.

दुनिया देख रही है कि लोकतंत्र में क्या ह

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।