आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं के लिए आवाज उठाने पर बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीजेपी नेताओं ने आभार जताया है.
ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं आशुतोष और सौरव की कस्टडी बढ़ाने के पीछे की हताशा भरी मंशा को समझ सकती हूं.
इस पर CJP के सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा गया, "मैम आपके सहयोग के लिए थैंक्यू."
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि यह एक खतरनाक वायरस है, जिसका इस्तेमाल रोज़ाना लोकतंत्र पर हमला करने के लिए किया जा रहा है.
उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि 'जेन Z' (आज की युवा पीढ़ी) के लड़के-लड़कियों को प्रताड़ित करना बंद करें. जो लोग आज सत्ता में हैं, वे कल सत्ता में नहीं रहेंगे.
ममता बनर्जी ने क्या कहा
केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता से लेकर दिल्ली और मुंबई तक पूरे देश में अत्याचार अपने चरम पर पहुंच गए हैं.
जब हमारे पूर्वजों ने औपनिवेशिक शासकों का सामना किया था, तब उन्हें भी अत्याचार सहने पड़े थे, फिर भी वे पूरे संकल्प और बहादुरी के साथ लड़े.
उन्होंने आगे कहा कि मैं मैं साफ तौर पर कह देना चाहती हूं कि यह 'स्टेट-स्पॉन्सर्ड' (सरकार द्वारा प्रायोजित) आतंकवाद है. ये पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार हैं.
Thank you for your support Ma am!
Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 19, 2026
अत्याचार ज्यादा दिन नहीं टिकते- ममता बनर्जी
उन्होंने आगे कहा कि ये अत्याचार ज्यादा दिन नहीं टिक सकते.
जब पक्के इरादे वाले लोग 'भारत को बचाने' और 'लोकतंत्र को बचाने' के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे, तभी सरकार में बैठे इन अहंकारी और आंखें मूंदे हुए नेताओं की आंखें खुलेंगी.
उन्होंने आगे कहा कि तब तक जनता जीत चुकी होगी औ
📡 स्रोत: ABP Live