आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' की शुरुआत धीमी हुई थी लेकिन इस कॉमेडी फिल्म को वीकेंड पर खूब दर्शक मिले और इसी के साथ शनिवार के बाद रविवार को इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली.
चलिए यहां जानते हैं इसने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कैसा परफॉर्म किया है?
'उड़ता तीर' ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
लेखक-निर्देशक आकाश ए.
कौशिक की पहली फिल्म 'उड़ता तीर' ने 4.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी. लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. बता दें कि शनिवार को 'उड़ता तीर' ने अच्छी बढ़त दिखाई और 7.25 करोड़ की कमाई की.
वहीं संडे को यानी तीसरे दिन इस पिलमने और बड़ी छलांग लगाई और 8.21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
इसके साथ ही, भारत में फिल्म का 3 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 19.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
वहीं मंडे को वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को झटका लगा है और इसकी कमाई में 50 फीसदी से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई फिर भी इसकी कमाई ठीक रही.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 3.15 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म का भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 22.70 करोड़ रुपये हो गया है.
'उड़ता तीर' ने मंडे को इन फिल्मो को छोड़ा पीछे
'उड़ता तीर' की कमाई में चौथे दिन बेशक मंदी देखी गई लेकिन इस फिल्म ने साल 2026 की कई फिल्मों के कलेक्शन को मात दे दी.
यहां तक कि ये नई रिलीज प्रहार (20.55 करोड़) से भी आगे निकल गई है.इसके साथ ही इसने प्रेम किटाणु (1.5 करोड़), वाइब (16.21 करोड़), दायरा (8.22 करोड़), हैवान (9.92 करोड़), ओह माई डॉग (4.97 करोड़), भाई तेरा स्टार है (1.12 करोड़), द इंडिया स्टोरी (1.06 करोड़), तेरा यार हूं मैं (0.56 करोड़), बेबी डू डाई डू (7.45 करोड़), हॉन्टेड 3डी (18.7 करोड़), भारत भाग्य विधाता (7.01 करोड़) सहित 20 फिल्मों को मात दे दी है.
📡 स्रोत: ABP Live Film