'अब घर सूना-सूना लगता है...' दिवाली से पहले छलका गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का दर्द, हुईं इमोशनल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी 39 साल की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
इस बीच दिवाली से पहले सुनीता आहूजा ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर फैंस भी भावुक हो गए.
पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि अब दिवाली पर उन्हें अपना घर सूना-सूना लगता है और वो अकेले ही त्योहार मनाती हैं.
सुनीता आहूजा ने क्या कहा?
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपनी दिवाली से जुड़ी पुरानी यादें शेयर की और बताया कि समय के साथ उनके परिवार में काफी बदलाव आ गया है.
पहले त्योहार के मौके पर उनका घर रिश्तेदारों और बच्चों से भरा रहता था, लेकिन अब सभी बड़े हो गए हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं. ऐसे में दिवाली पर उन्हें घर में पहले जैसी रौनक और चहल-पहल की कमी महसूस होती है.
हालांकि, सुनीता ने ये भी बताया कि वो अकेले ही अपनी खुशियां ढूंढ लेती हैं और दीये जलाकर और मिठाई खाकर त्योहार मनाती हैं.
सुनीता आहूजा हुईं इमोशनल
सुनीता आहूजा ने कहा, 'पहले जब दिवाली होती थी, तो मेरा घर भरा-भरा रहता था.
घर में सास होती थीं, भांजे और बच्चे होते थे. खूब चहल-पहल रहती थी, लेकिन अब बच्चे बड़े हो गए हैं और सास भी नहीं हैं. इसलिए अब घर सूना-सूना लगता है. मैं बच्चों से ये नहीं कह सकती कि तुम घर पर ही रहो.
सभी अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और आप किसी को डिस्टर्ब भी नहीं कर सकते.'
'अब मैं अकेले ही अपनी खुशियां बना लेती हूं...'
उन्होंने इमोशनल होते हुए आगे कहा, 'अब मैं अकेले ही अपनी खुशियां बना लेती हूं. घर में दीये जलाती हूं और मिठाई खाती हूं.
डायबिटीज है, इसलिए सोच-समझकर खाती हूं, लेकिन अपनी दिवाली एंजॉय करती हूं.
📡 स्रोत: ABP Live Film