देश

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' के तहत विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने देर रात दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें उठा सकती है.

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनके चारों तरफ दिल्ली पुलिस घूम रही है.

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'आपने दिल्ली ठप कर दी, इंटरनेट बंद कर दी, बैरिकेड बंद कर दिया.

अगर कल कॉकरोच जनता पार्टी कहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में तिरंगा लहराएंगे तो क्या आप अपनी रैली कैंसिल कर दोगे, आप कह दो कि आप तिरंगा नहीं लहराने दोगे.'

अभिजीत दीपके ने कहा, 'मेरे चारों तरफ आईबी वाले और दिल्ली पुलिस वाले घूम रहे हैं.आज रात में या कल सुबह में दिल्ली पुलिस वाले मुझे उठा सकते हैं. हम सिर्फ अकाउंटेबिलिटी मांग रहे हैं.

हम चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा कर किसी और को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाओ, जो ज्ञानेश कुमार सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं सुन रहा है, वो आपको क्या दे रहे हैं.'

सेंट्रल पार्क जनता के लिए पूरी तरह बंद

न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 16 और 17 अक्टूबर 2026 को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को जनता के लिए पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है.

दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है. इस पर दीपके ने कहा, कितनी जगह बंद कर दोगे.

अगर हम कहेंगे कि हम 1000 जगह तिरंगा लहराएंगे तो क्या आप 1000 जगह बंद कर दोगे.

ये इमरजेंसी है, आप सिर्फ इमरजेंसी डेक्लेयर नहीं कर रहे हैं क्योंकि आपकी इमेज खराब हो जाएगी.'

HC का सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन पर रोक से इंकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे पहले सीजेपी और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया था.

हाला

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अभिजीत दीपके, सीजेपी के संस्थापक, ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ के तहत विरोध प्रदर्शन से पहले देर रात दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें किसी भी समय उठा सकती है। यह विषय मुख्य रूप से राजनीतिक विरोध और पुलिस की भूमिका पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि विपक्षी नेता अपनी सुरक्षा के बारे में चिंतित हैं और पुलिस की उपस्थिति पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे सरकार और जनता के बीच तनाव बढ़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों को विरोध के दौरान अधिक

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।