अपराध

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा 12 घंटे बाद रिहा:तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिया था; CJP फाउंडर की 6 दिन में दूसरी गिरफ्तारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा 12 घंटे बाद रिहा:तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में लिया था; CJP फाउंडर की 6 दिन में दूसरी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह 6 बजे रिहा कर दिया है। पुलिस ने उन्हें 12 घंटे हिरासत में रखा। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 का मामला दर्ज है। उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट SEM कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने 16 अक्टूबर की शाम को तिरंगा मार्च के दौरान नेहा बोरा और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया था। नेहा को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिकताएंं पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया। नेहा काे मंडी हाउस से कस्टडी में लिया गया था।

अभिजीत दीपके को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को प्लेन से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया। 16 अक्टूबर शाम 5 बजे: नेहा को हिरासत में लेने की तस्वीर 17 अक्टूबर, सुबह 6 बजे: आरके पुरम थाने से बाहर आने की तस्वीर सौरव-आशुतोष 5 दिन की न्यायिक हिरासत में सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं।

इन्हें 13 अक्टूबर की सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इनकी कस्टडी 18 अक्टूबर को खत्म होगी। इसके बाद पुलिस इन्हें एक बार फिर कोर्ट लेकर जाएगी। जहां आगे का एक्शन होगा। AISA के दिल्ली पुलिस पर आरोप दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर गाइडलाइंस जारी कीं इधर, दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से संभालने और प्रदर्शित करने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।

SIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की 4 प्रमुख मांगें

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।