अपराध

अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी का अनकट VIDEO:महिला पुलिस फ्लाइट में घुसी; CJP लीडर बोले- हम डरते नहीं, हाथ पकड़कर निकाला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी का अनकट VIDEO:महिला पुलिस फ्लाइट में घुसी; CJP लीडर बोले- हम डरते नहीं, हाथ पकड़कर निकाला

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई से दिल्ली पहुंची फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस अपने साथ ले गई। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।

फ्लाइट के अंदर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें महिला पुलिसकर्मी दीपके और CJP के दूसरे नेताओं को हिरासत में लेते दिख रही हैं। दो मिनट के वीडियो में क्या-क्या हुआ… वीडियो में दीपके पुलिसकर्मियों से कहते सुनाई देते हैं, “आप देख सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। हमें फ्लाइट में ही हिरासत में लिया जा रहा है।

ऐसा तो कभी इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था। यह तानाशाही है, लेकिन हम इनसे डरते नहीं हैं।” दीपके पुलिसकर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, “आओ, हमें गिरफ्तार कर लो। हम गिरफ्तार होने ही आए हैं। मैं आपसे डरता नहीं हूं। हम गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।” इस पर एक पुलिसकर्मी जवाब देती हैं, “नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है।

सर, कृपया कॉपरेट करें।” इसके बाद दीपके और फ्लाइट में बैठे उनके साथियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। दीपके ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। फ्लाइट में महिला पुलिसकर्मी आगे खड़ी थीं। दीपके ने उनसे कहा, “आप लोग फ्लाइट में कैसे आ गए?” वहीं, पुलिसकर्मी उनसे बाहर आने के लिए कहती रहीं।

आशुतोष और दीपके ने पुलिस से पुरुष पुलिसकर्मियों को आगे करने के लिए कहा। इस पर महिला पुलिसकर्मी उनसे बाहर आने का अनुरोध करती रहीं। आशुतोष और सौरभ दास के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने दीपके को बाहर ले जाने की कोशिश की। इस दौरान दीपके ने हाथ जोड़कर कहा, “मुझे अपना फोन तो लेने दीजिए। मैं अपना बैग ले लूं।

मैं गिरफ्तार होने ही आया हूं।” इसके बाद पुलिस दीपके और उनके साथियों को फ्लाइट से बाहर ले गई। इस दौरान दीपके कहते सुनाई दिए, “कौन-सी जेल में डालोगे?

राजस्थान की?

NSA या UAPA, जो लगाना है लगाओ।” -------------- ये खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और मिंटो ब्रिज समेत अलग-अलग इलाको

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

किसी भी विवाद का समाधान हिंसा से नहीं, संवाद और कानूनी मार्ग से होना चाहिए। जब सार्वजनिक व्यवस्था की बात हो, तो कानून के प्रति सम्मान और सहनशीलता अनिवार्य है। समाज को यह याद दिलाना चाहिए कि शक्ति के दुरुपयोग से न केवल व्यक्तिगत अधिकार प्रभावित होते हैं, बल्कि समग्र विश्वास भी टूटता है। शांतिपूर्ण संवाद, न्यायिक प्रक्रियाएँ और नागरिक जागरूकता से ही हम एक स्थिर, न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।