राजनीति

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके और AISF की अध्यक्ष नेहा बोरा के समर्थन में अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर उतर आए हैं.

उन्होंने दिल्ली पुलिस को सीधे तौर पर लताड़ लगाई है.

थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि दिल्ली पुलिस, सार्वजनिक सड़क पर तिरंगा लेकर चलना किसी तरह का क्राइम नहीं है.

आपको देश को स्पष्टीकरण देना होगा.

थरूर से पहले ममता बनर्जी, और एमके स्टालिन ने भी दोनों की तुरंत रिहाई की मांग की है. इधर, दिल्ली पुलिस की तरफ से फिलहाल किसी तरह के सफाई नहीं आई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक बताया भी नहीं गया है कि दीपके और बोरा को कहा ले जाया गया है.

थरूर ने सीजेपी के जिस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, उसके मुताबिक, दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके को किसी अज्ञात जगह पर ले गई है. हमारा उससे संपर्क टूट गया है.

उसे वकीलों से बात नहीं करने दी जा रही है.

सीजेपी बोली- सरकार आतंकवादियों की तरह बर्ताव क्यों कर रही?

सीजेपी ने बताया है कि यह सरकार युवाओं के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों कर रही है?

हम भारत के समान नागरिक हैं और हमें संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकार और सुरक्षा पाने का हक है.

पोस्ट में सीजेपी ने पूछा है कि दिल्ली पुलिस आप अभिजीत को कहां ले गए हैं?

आपको हमें जवाब देना होगा. अभिजीत तो बस अपने हाथ में तिरंगा लेकर घर से बाहर निकल रहा था. तिरंगा लेकर चलना कोई अपराध कैसे हो सकता है?

कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा है?

इधर, पूरी कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस के एडिशनल DCP राजीव रंजन ने कहा है कि इस मामले में किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया है. हमें किसी विशिष्ट व्यक्तियों की सूची के संबंध में कोई सूचना नहीं है.

एक स्थापित ध्वज संहिता है. यह अनिवार्य करती है कि राष्ट्रीय ध्वज को अत्यंत सम्मान के साथ फहराया जाए.

उन्होंने कहा कि ध्वज संहिता में निर्धारित सभी नियम आधिकारिक

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।