खेल

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत के खिलाफ अभिजीत दीपके आक्रामक हैं. उन्हें शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे का समर्थन मिला है.

उद्धव ने मंगलवार को दशहरा रैली में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथ में झंडा लिया तो उन्हें अंदर कर दिया. तिरंगा को लेकर उनका द्वेष है.

इसके लिए दीपके ने एक्स पोस्ट कर धन्यवाद कहा.

उन्होंने कहा, ''आशु और सौरव की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उद्धव ठाकरे सर, आपका धन्यवाद.''

आशू आणि सौरव यांच्या बेकायदेशीर अटकेविरोधात आवाज उठवल्याबद्दल उद्धव ठाकरे सर, आपले मनापासून आभार!

Thank you Uddhav Thackeray sir for speaking out against the illegal arrest of Ashu and Saurav. https://t.co/HXekqRR1MA

Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 21, 2026

रांका और दास के समर्थन में टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने भी बयान दिए हैं.

13 अक्टूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका CJP के 11 अन्य सदस्यों के साथ जंतर मंतर में दाखिल हो गए थे. इस दौरान उनके हाथों में तिरंगा था. प्रोटेस्ट की वजह से पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

हाई कोर्ट पहुंची सीजेपी

शांति भंग करने के आरोप में मजिस्ट्रेट ने 14 अक्टूबर को दास और रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सोमवार को उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई.

इसके खिलाफ सीजेपी हाई कोर्ट पहुंची है और तत्काल सुनवाई की मांग कर रही है.

CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा कि सौरव और आशुतोष को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए. राजनीतिक खेल

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।