राजनीति

अभिषेक बनर्जी का आरोप-भाजपा समर्थकों ने घर पर हमला किया:लोग हथियार लेकर घुसे, पत्थर फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही; 5 महीने में तीसरी घटना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अभिषेक बनर्जी का आरोप-भाजपा समर्थकों ने घर पर हमला किया:लोग हथियार लेकर घुसे, पत्थर फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही; 5 महीने में तीसरी घटना

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने X पर वीडियो शेयर कर दावा किया कि उनके जन्मदिन पर कुछ लोग हथियार लेकर घर में घुसे और पत्थर फेंके। उन्होंने इसे जान से मारने की साजिश बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना के बाद अभिषेक समर्थकों के साथ कोलकाता के अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान BJP और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई, जिसमें महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग की और अतिरिक्त बल तैनात किया। अभिषेक पर बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से पिछले पांच महीने में हमले की तीसरी घटना है।

इससे पहले 30 मई को सोनारपुर में अभिषेक पर अंडे-पत्थर फेंके गए। वहीं, 30 जून/1 जुलाई को उन्होंने कोलकाता में उनके घर के गेट पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया था। हालांकि, बनर्जी ने दावा किया कि पिछले 6 महीनों में उनकी जान लेने की यह सातवीं कोशिश है। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… जन्मदिन के पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर समर्थक जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।

इसी दौरान स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी हो गई। TMC समर्थकों ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने पत्थर और लोहे की छड़ों से हमला किया। वहीं, BJP ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उसके कार्यकर्ता कुम्हारटोली से काली की मूर्तियां खरीदकर लौट रहे थे, तभी TMC समर्थकों ने उन पर हमला किया।

कोलकाता पुलिस और अदालतों पर उठाए सवाल अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमला कोलकाता पुलिस की निगरानी में हुआ। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए। बनर्जी ने घटना से जुड़े वीडियो सार्वजनिक करने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

2 दिन से घर और दफ्तर की रेकी का भी आरोप लगाया इस घटना से पहले अभिषेक बनर्जी ने X पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से उनके घर और कार्यालय की रेकी कर रहे हैं। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। बनर्जी ने मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।