अभिषेक शर्मा के निशाने पर T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे मैच में रचेंगे इतिहास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का कीर्तिमान उनके निशाने पर है, जिससे वो सिर्फ 53 रन दूर हैं.
अब तक के इतिहास में सिर्फ पांच भारतीय खिलाड़ी T20I में 2 हजार या उससे अधिक रन बना चुके हैं और अभिषेक ऐसे छठे खिलाड़ी बन सकते हैं.
अभिषेक अब तक 63 टी20 मुकाबलों में 997 गेंद खेलकर 1947 रन बना चुके हैं.
वह अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 53 रन और बना लेते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
सबसे तेज 2000 रन (T20I में)
अभी सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के ही सूर्यकुमार यादव के नाम है.
सूर्यकुमार ने 1164 गेंद खेलकर 2 हजार रन पूरे किए थे, जबकि अभिषेक बहुत आसानी से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें अगली 167 गेंदों में सिर्फ 53 रन बनाने हैं.
इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं, जिन्होंने 1283 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.
इस लिस्ट में केएल राहुल अभी पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने 1415 गेंद खेलकर यह मुकाम हासिल किया था.
1164 गेंद - सूर्यकुमार यादव
1283 गेंद - आरोन फिंच
1304 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल
अभिषेक शर्मा इस फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं.
उन्होंने अपने 63 मैचों के करियर में 195.28 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 1947 रन बनाए हैं. अब तक 3 शतक और 13 फिफ्टी भी जड़ चुके हैं.
बताते चलें कि इससे पहले टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है.
आज रांची में है भिड़ंत
भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच आज 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. रांची में आमतौर पर बहुत बड़े-स्कोर देखने को नहीं मिलते हैं.
इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला गया ह
📡 स्रोत: ABP Live Khel