अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की निकाली हवा, 113 बल्लेबाजों को पछाड़कर बने नंबर-1
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राशिद खान की गेंदों पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अभिषेक शर्मा को उनकी स्पिन कुछ ज्यादा ही रास आती है.
टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने राशिद के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जहां वो 113 बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर सबसे ऊपर पहुंच गए हैं. टी20 क्रिकेट में राशिद खान को दुनिया के खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में गिना जाता है.
उनकी गेंदों पर बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना बड़ी चुनौती होती है. लेकिन, अभिषेक शर्मा ने राशिद के खिलाफ बिल्कुल अलग अंदाज दिखाया है.
आंकड़ों के मुताबिक, राशिद के खिलाफ कम से कम 30 गेंदों का सामना करने वाले 113 बल्लेबाजों में अभिषेक का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल
43 गेंदों में बनाए 101 रन
अभिषेक ने T20 क्रिकेट में राशिद खान के खिलाफ अब तक 5 पारियों में बल्लेबाजी की है.
इस दौरान उन्होंने कुल 43 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए हैं.
उनका स्ट्राइक रेट 234.88 का रहा है, जो इस आंकड़े में शामिल सभी 113 बल्लेबाजों में सबसे बेहतर है. इतना ही नहीं, राशिद के खिलाफ अभिषेक सिर्फ एक बार आउट हुए हैं.
यानी उन्होंने न सिर्फ राशिद की गेंदों पर तेजी से रन बनाए, बल्कि अपना विकेट भी काफी हद तक बचाकर रखा है.
उनके आंकड़े बताते हैं कि वो राशिद की गेंदबाजी के खिलाफ कितने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं.
113 बल्लेबाजों में नंबर-1
अभिषेक का ये रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि इस आंकड़े में सिर्फ वही बल्लेबाज शामिल हैं, जिन्होंने राशिद के खिलाफ कम से कम 30 गेंदें खेले हैं.
ऐसे 113 बल्लेबाजों के बीच 234.88 के स्ट्राइक रेट के साथ अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर हैं. राशिद की स्पिन के खिलाफ अभिषेक की यह बल्लेबाजी भारत के लिए भी खास मायने र
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारतीय टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के राशिद खान के खिलाफ असाधारण प्रदर्शन की है, जहाँ उन्होंने 113 बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर नंबर-1 स्थान प्राप्त किया। यह विषय दिखाता है कि कैसे एक तेज़ और सटीक बल्लेबाज खतरनाक स्पिन गेंदबाजों को मात दे सकता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय टीम की ताकत को दर्शाती है और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति में बदलाव का संकेत देती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने में हो सकता है, जिससे खेल के प्रति उत्साह और विश्वास