खेल

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में सूर्यकुमार यादव के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में यह कारनामा किया, जिसमें उनके बल्ले से 5 छक्के निकले, जिससे साल 2026 में उनके कुल सिक्स की संख्या 68 हो गई है.

अभिषेक ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 30 गेंदों में 69 रन बनाए. इस तूफानी पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए.

इस साल उन्होंने अब तक 68 सिक्स लगा दिए हैं, जो T20I में एक कैलेंडर ईयर में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने भी साल 2022 में इतने ही छक्के लगाए थे.

बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के नाम है.

अभिषेक ने इस साल और सूर्यकुमार यादव ने 2022 में कुल 68 छक्के लगाए थे.

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा ही हैं, जिन्होंने पिछले साल 54 सिक्स लगाए थे.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स (T20I)

68 सिक्स - अभिषेक शर्मा (2026)

68 सिक्स - सूर्यकुमार यादव (2022)

54 सिक्स - अभिषेक शर्मा (2025)

52 सिक्स - ईशान किशन (2026)

45 सिक्स - साहिबजादा फरहान (2025)

दुनिया में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा दुनिया में ऐसे पहले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने दो बार एक कैलेंडर ईयर में 50 से अधिक सिक्स लगाए हैं. वो अब तक 2025 और 2026 में ऐसा कर चुके हैं.

अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बहुत तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं.

अब तक उन्होंने इस फॉर्मेट में 141 छक्के जड़ दि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।