मनोरंजन

Actor Imran Khan Citizenship: ‘धोखेबाज’ निकला Mr. Perfectionist का भांजा इमरान खान, भारत नहीं तो किस देश का है नागरिक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Actor Imran Khan Citizenship: ‘धोखेबाज’ निकला Mr. Perfectionist का भांजा इमरान खान, भारत नहीं तो किस देश का है नागरिक

Actor Imran Khan Citizenship: बॉलीवुड की चर्चित शख्सियत आमिर खान के एक्टर भांजे इमरान खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी सामने आई है कि वह भारतीय नागरिक नहीं है.

बावजूद इसके इमरान खान ने मुंबई मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.

इसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान से 28 अक्टूबर, 2026 तक भारत छोड़ने के लिए कहा है.

यह कदम उनके उस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उठाया गया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई थी.

मुंबई पुलिस के अनुसार, एक्टर इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई है, क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं हैं और कथित तौर पर उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.खबरों के अनुसार, इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं और उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया – भारत के प्रवासी नागरिक) कार्ड है.

बीजेपी सांसद का मुंबई पुलिस को पत्र इससे पहले पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इमरान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

उन्होंने कहा था कि एक विदेशी नागरिक होने के बावजूद इमरान ने शनिवार (10 अक्टूबर , 2026) को मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा को लिखे अपने पत्र में बीजेपी नेता ने यह जानना चाहा कि क्या खान को कानूनी तौर पर इस आंदोलन में शामिल होने की अनुमति थी.

सोमैया ने दावा किया कि खान एक विदेशी नागरिक हैं और पूछा कि क्या उन्होंने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कोई अनुमति ली थी.

पहले किया था नागरिक होने का दावा सोमैया ने मुंबई पुलिस से इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा. ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में बीजेपी नेता ने कहा कि खान को तुरंत देश से बाहर (डिपोर्ट) कर दिया जाना चाहिए.’ मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं.’ हालांकि, विरोध प्रदर्शन के दौरान इमरान खान ने स्पष्ट किया कि वह किसी खास मांग के साथ वहां नहीं आए थे, बल्कि मुंबई के एक नागरिक के तौर पर शामिल हुए थे.

उन्होंने कहा कि वह यह समझना चाहते थे कि लोगों की आवाजाही की आज़ादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज़ को क्यों दबाया जा रहा है. अभिनेता ने कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहाँ एक नागरिक के तौर पर हूं.

इस शहर में रहने वाले एक इंसान के तौर पर मैं यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही की आज़ादी पर रोक क्यों लगाई जा रही है? लोगों की आवाज़ क्यों दबाई जा रही है? इसीलिए मैं यहां हूं.

उन्होंने आगे कहा कि वह किसी संगठन से जुड़े हुए नहीं हैं और अपनी निजी हैसियत से इसमें शामिल हुए हैं.

धरना प्रदर्शन के चलते चर्चा में आए थे अपनी बात पर जोर देते हुए इमरान ने कहा कि मुझे लोगों से कुछ भी मांगने का कोई अधिकार नहीं है. मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं हूं. मैं बस एक प्रतिनिधि के तौर पर खड़ा हूं.

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस वैन से पोस्ट किया – जाहिर है, मैं अब एक ‘ड्राइव’ (सफर) पर जा रहा हूं.

बाद में एक वीडियो सामने आया, जिसमें इमरान खान को पुलिस की गाड़ी में बिठाए जाते समय एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्टर ने उनसे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बारे में पूछा था.

उन्होंने कहा कि मेरी कोई मांग नहीं है. मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं हूं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।