मनोरंजन

अदनान सामी का प्रणाम सर्विस पर फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट स्टाफ पर लगाए बदसलूकी के आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अदनान सामी का प्रणाम सर्विस पर फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट स्टाफ पर लगाए बदसलूकी के आरोप

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सर्विस को लेकर नाराजगी जाहिर की है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस सर्विस के स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से प्रणाम सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस सर्विस के शुरुआती ग्राहकों में से एक हैं.

उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर उन्हें और उनकी टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने स्टाफ के रवैये को भी अपमानजनक बताया है.

इतना ही नहीं वो सर्विसेज की तरफ से आए जवाब से भी संतुष्ट नहीं नजर आए और उन्होंने एक और पोस्ट करके जवाब पर नाराजगी जाहिर की.

फ्लाइट में देरी की जानकारी पहले नहीं देने का आरोप

अदनान सामी ने बताया कि उनकी एयर इंडिया की फ्लाइट पांच घंटे लेट थी, जिसकी जानकारी प्रणाम सर्विस को पहले से थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में तब बताया गया जब वे एंट्रेंस सिक्योरिटी चेक पार कर चुके थे.

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, अगर उन्होंने हमें पहले ही बता दिया होता, तो हम एयरपोर्ट जल्दी आने से बच सकते थे और आराम से घर पर बैठे होते.

महिला स्टाफ के व्यवहार पर जताई नाराजगी

सिंगर ने आगे बताया कि एक महिला स्टाफ का व्यवहार उन्हें बेहद खराब लगा.

अदनान ने आरोप लगाया कि वह लगातार अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त थी.

जब उन्हें लाउंज से डिपार्चर गेट तक ले जाने का समय आया, तो वह उन्हें लेने नहीं पहुंची. इसके बजाय उसने पोर्टर को भेज दिया.

अदनान के मुताबिक, जब उन्होंने पोर्टर से महिला स्टाफ के बारे में पूछा, तो उसे भी नहीं पता था कि वह कहां है. गेट तक पहुंचने पर भी महिला स्टाफ अपनी जगह पर नहीं मिली.

बाद में वह एक कोने में बैठकर मोबाइल पर चैट करती हुई मिली.

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अदनान ने लिखा, हमारे लिए जिस महिला स्टाफ को असाइन किया गया, उसका व्यवहार पूरी तरह से बदतमीजी भरा था. जब उसे टोका गया, तब जाकर उसके फोन रखा.

यहां तक कि उसे बिजनेस क्लास तक ले जाने का रास्ता

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बॉलीवुड गायक अदनान सामी की मुंबई एयरपोर्ट की प्रणाम सर्विस पर नाराजगी के बारे में है, जिसमें उन्होंने स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठाया है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक सार्वजनिक सेवा के कार्यकुशलता और ग्राहक अनुभव पर प्रकाश डालता है, जो यात्रियों के लिए रोज़मर्रा की सुविधा का हिस्सा है। यदि इस सेवा की गुणवत्ता में लगातार कमी पाई जाती है, तो इससे यात्रियों को देरी, असुविधा और सुरक्षा संबंधी चिंताएँ हो सकती हैं, जिससे सार्वजनिक विश्वास और एयरपोर्ट की प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।