अडानी ग्रुप अब एयरलाइंस में लगाएगा पैसा, सरकार से मांगी इजाजत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अडानी ग्रुप अब एयरपोर्ट के बाद एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहता है.
देश के कई बड़े एयरपोर्ट चलाने वाला ये ग्रुप अब एयरलाइन कारोबार में भी निवेश करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने सरकार से अनुमति मांगी है.
अगर सरकार की मंजूरी मिल जाती है तो अडानी ग्रुप किसी भी एयरलाइन, निवेश फंड के जरिए निवेश कर सकता है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चीफ CFO जुगेशिंदर रॉबी सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि भारत में हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में देश को कहीं ज्यादा फ्लाइट्स की जरूरत होगी.
इसी वजह से ग्रुप ने सरकार से एयरलाइन सेक्टर में निवेश की अनुमति देने की मांग की है.
रोज कितने फ्लाइट्स की है जरूरत?
अडानी ग्रुप के CFO का कहना है कि भारत में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के हवाई यात्रा करने की क्षमता है.
ऐसे में देश को अपनी मौजूदा फ्लाइट क्षमता करीब 10 गुना बढ़ानी होगी.
उनके मुताबिक, भविष्य में भारत में रोजाना करीब 30,000 फ्लाइट्स की जरूरत हो सकती है.
उनका मानना है कि इतनी बड़ी मांग को पूरा करने के लिए ज्यादा एयरलाइंस और निवेश की जरूरत होगी.
इसी वजह से अडानी ग्रुप एयरलाइन सेक्टर के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहता है.
एविएशन सेक्टर में मजबूत हैं अडानी?
अडानी ग्रुप पहले से ही देश के एविएशन सेक्टर में बड़ा खिलाड़ी है. ग्रुप भारत में आठ एयरपोर्ट का संचालन करता है.
इनमें मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी जैसे एयरपोर्ट शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी के एयरपोर्ट नेटवर्क से देश के टोटल हवाई यात्रियों के एक चौथाई से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. यानी एयरपोर्ट के कारोबार में ग्रुप की पहले से अच्छी पकड़ है.
अब एयरलाइन सेक्टर में निवेश की अनुमति मिलने पर उसकी मौजूदगी एविएशन के दूसरे हिस्से में भी बढ़ सकती है.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अडानी ग्रुप, जो भारत के प्रमुख एयरपोर्ट्स का प्रबंधन करता है, अब एविएशन सेक्टर में अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए एयरलाइन कारोबार में निवेश करना चाहता है। यह कदम एयरलाइन उद्योग में नई प्रतिस्पर्धा और निवेश के अवसर पैदा कर सकता है, जिससे बाजार में विविधता और दक्षता बढ़ेगी। सरकार की मंजूरी मिलने पर ग्रुप किसी भी एयरलाइन या निवेश फंड के माध्यम से निवेश कर सकेगा, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में वृद्धि संभव है। इससे यात्रियों को बेहतर सेवा, अधिक विकल्प और संभवतः कम किराए का लाभ मिल सकता ह