राजनीति

अधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी

इंदौर के फूटी कोठी चौराहे के पास शनिवार को नगर निगम ने सब्जी मंडी पर कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा अस्थायी ठेले-दुकानों को हटाया। निगम ने यहां दुकान-ठेला लगाने वालों को दूसरी जगह स्थान देने की बात कही है, लेकिन सालों से इसी जगह कारोबार कर रहे दुकानदार ब्रिज के नीचे ही जगह देने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि निगम जहां शिफ्ट करने की बात कह रहा है, वह जगह ठीक नहीं है। वहां जगह कम है और सड़क व अन्य व्यवस्थाओं की भी परेशानी है। दुकानदारों को आशंका है कि नई जगह पर उनका कारोबार नहीं चल पाएगा और उन्हें दोबारा हटाने की नौबत आ सकती है। सुबह नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंचा तो निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भी मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने अधिकारियों से बात करने के लिए एक दिन का समय देने और तब तक कार्रवाई रोकने की मांग की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठेले-दुकानों को हटा दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि महापौर ने दुकानदारों से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया। वे शहर की जनता से लगातार झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने रविवार को चौराहे के पास प्रदर्शन और सोमवार को निगम कमिश्नर का घेराव करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस दुकानदारों के साथ अनशन भी करेगी। शनिवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। दुकानदार बोले- नई जगह पर जगह कम, ग्राहक और गाड़ियां कहां खड़ी होंगी चौराहे के पास दुकान-ठेला लगाने वालों का कहना है कि निगम जिस जगह उन्हें शिफ्ट करना चाहता है, वहां पर्याप्त जगह नहीं है।

सुनील गुप्ता ने बताया कि नई जगह छोटी है। वहां गाड़ियां कहां खड़ी होंगी और ग्राहक सामान लेने कहां जाएंगे?

यहां उनका अच्छा कारोबार चलता है। दूसरी जगह जाने पर रोजगार छिनने का डर है। उन्होंने कहा, “यहां से जाएंगे तो बेरोजगार हो जाएंगे। व्यक्ति क्या करेगा, चोरी करेगा या नशा करेगा?

हम यहां से दो वक्त की रोटी कमाते हैं। या तो हम सभी को नगर निगम में नौकरी दे दो। ” 2005 से लगा रहे ठेला, नई जगह पर दोबारा हटाए जाने का डर रानू साहू ने बताया कि वे वर्ष 2005 से फल का ठेला लगा रहे हैं। प्रशासन ने जहां जगह देने की बात कही है, वहां काफी अव्यवस्थाएं हैं। वहां कच्ची सड़क है और अभी से व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से जगह देने की मांग की। वहीं, जीतेंद्र साहू ने कहा कि यहां करीब 350 ठेले हैं, जबकि प्रस्तावित जगह पर 150 ठेलों के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं है। ऐसे में सभी लोग कैसे शिफ्ट होंगे?

उनका कहना है कि अभी किसी को व्यवस्थित रूप से जगह नहीं मिली है। नगर निगम को सभी दुकानदारों के बैठने की पूरी व्यवस्था करनी होगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।