विदेश

अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अदीस अबाबा पहुंचे जयशंकर, भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर

अक्टूबर 09, नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया 'एक्स' पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत की उम्मीद जताई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अदीस अबाबा में 'रीजनल हेड्स ऑफ मिशन' सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

फोटो स्त्रोत: X/SJaishankar

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।