अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान ने कमाल कर दिया. यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, लेकिन अफगानिस्तान ने हार को ड्रॉ में तब्दील किया है.
दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने 142 ओवर बल्लेबाजी की और हार को टाल दिया. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 479 रनों का लक्ष्य दिया था.
इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 142 ओवर में 8 विकेट खोकर 346 रन बनाए और हार को टाल दिया.
बांग्लादेश ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे.
बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम ने 83 और लिट्टन दास ने 53 रनों की पारी खेली.
अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सलीम सैफी ने 4 विकेट, यामिन अहमदजई ने 3 विकेट और इस्मत आलम ने दो विकेट चटकाए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में 240 रन ही बना सकी.
कप्तान रहमत शाह ने नाबाद 105 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 5 विकेट और इबादत हुसैन ने 4 विकेट चटकाए.
पहली पारी में 106 रनों की बढ़त मिलने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 372 रनों पर घोषित की.
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 82, मुश्फिकुर रहीम ने 81 और लिट्टन दास ने 102 रनों की पारी खेली. इस तरह अफगानिस्तान के सामने 479 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य था.
दूसरी पारी में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अब्दुल मलिक सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. वहीं शाहिदुल्लाह कमाल भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इसके बाद पहली पारी में 105 रन बनाने वाले कप्तान रहमत शाह और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई. रहमत 124 गेंदों का सामना करने के बाद 51 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं अटल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए.
हशमतुल्लाह शाहिदी ने 36 रनों का योगदान दिया, जबकि इकराम अलीखिल 33 रन बनाकर आउट हुए.
इस्मत आलम 4 रन ही बना सके.
शतकीय पारी खेलने के बाद जब अटल आउट हुए, तो अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट खोकर 281 रन हो गया था.
इसके बाद आठवें विकेट के लिए यामीन अहमदजई और कैस अहमद
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर अफगानिस्तान के क्रिकेट टीम के बांग्लादेश के खिलाफ हुए एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बारे में है, जहाँ उन्होंने दूसरी पारी में 142 ओवर के दौरान 346 रन बनाकर हार को ड्रॉ में बदला। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुआ, और अफगानिस्तान ने 479 रनों के लक्ष्य के खिलाफ उल्लेखनीय प्रदर्शन दिखाया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अफगान टीम की दृढ़ता और रणनीतिक कौशल को दर्शाती है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी प्रतिष्ठा को बढ़ाती है। आम जनता के लिए, यह राष्ट्रीय गर्व और खेल में आशा की किरण बन