खेल

अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अफगानिस्तान का बड़ा कमाल, 47 ओवर पहले जीता मैच; मलेशिया को 10 विकेट से हराया

अफगानिस्तान ने 2026 अंडर-19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ 47 ओवर पहले 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली. मैच का स्कोरकार्ड सबको हैरान कर रहा है.

शनिवार (07 नवंबर) को टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान और मलेशिया के बीच अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला गया. पहले बैटिंग करने के बाद मलेशिया 22.3 ओवर में सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट हो गई.

चेज में अफगानिस्तान ने 3 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 10 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. इस तरह अफगानिस्तान ने 47 ओवर पहले ही मैच जीत लिया.

मलेशिया की तरफ से बहुत ही खराब बैटिंग देखने को मिली. एन सथनाकुमारन ने 20 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा बाकी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.

पांच बल्लेबाजों का तो खाता ही नहीं खुला यानी वह जीरो पर ही रहे. इस पारी में अफगानिस्तान के लिए नूर अली नियाजी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. बाकी आमिर हमजा को 2 और बिलाल सलीमनखिल को 1 सफलता मिली.

नियाजी ने 9.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 07 रन खर्चे. उन्होंने 5 मेडन ओवर फेंके.

Back-to-back wins for Afghanistan and they are now one step closer to the semis 🇦🇫 #DPWorldMensU19AsiaCup2026 #AFGvMAL #ACC https://t.co/jMzouaYndJ

AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) November 7, 2026

अफगानिस्तान ने 3 ओवर में जीता मैच

चेज के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 3 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए 47 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.

टीम के लिए ओपनर फरीदुल्लाह एहसास ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली. उनके साथी आबिदुल्लाह नादरजन ने 7 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 15 रन बनाए.

इस तरह अफगानिस्तान ने 47 ओवर पहले 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

टेबल में टॉप पर अफगानिस्तान

<p style="text-align: justify

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।