विदेश

अफगानिस्तान को बिना हराए भारत सेमीफाइनल में, एशियन गेम्स में हुआ गजब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अफगानिस्तान को बिना हराए भारत सेमीफाइनल में, एशियन गेम्स में हुआ गजब

भारत बनाम अफगानिस्तान एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. रैंकिंग में बेहतर होने के कारण टीम इंडिया को सेमीफाइनल टिकट मिल गया है.

इससे पहले पाकिस्तान बनाम हांगकांग क्वार्टर फाइनल मैच भी बिना कोई गेंद हुए रद्द हो गया था. पाकिस्तान टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई है.

भारत बनाम अफगानिस्तान एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में था. सोमवार को मैच सुबह 10 बजे से शुरू होना था, टॉस टाइम 9:30 का था.

टॉस में देरी हुई, लेकिन करीब 5 मिनट बाद ही मैच रद्द की घोषणा हो गई.

अब आपके मन में सवाल होगा कि कुछ देर इंतजार क्यों नहीं किया गया, इतनी जल्दी फैसला क्यों हो गया. चलिए आपको इसका कारण समझाते हैं.

इतनी जल्दी क्यों लिया गया फैसला

आमतौर पर क्रिकेट में देखा जाता है कि अगर बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं होता तो कुछ समय तक इंतजार किया जाता है.

मैदान गीला भी होता है तो सुखाने का काम तेजी से किया जाता है ताकि मैच हो सके, बेशक ओवरों की कटौती करनी पड़े.

यही हमनें हाल ही में भारत और जापान के बीच हुए टी20 मुकाबले में देखा था, जो बाद में 5-5 ओवरों का हुआ था.

दरअसल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम सोमवार को तेज बारिश शुरू होने से पहले ही काफी गीला था. यहां रविवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे अभ्यास सत्र भी प्रभावित हुआ था.

यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ज्यादा क्रिकेट मैच नहीं होते, इस वजह से मैदान सुखाने की सुविधाएं भी कम है और ड्रेनेज सिस्टम भी अच्छा नहीं है. बता दें कि एशियन गेम्स के लिए यहां हाइब्रिड पिच तैयार की गई है.

यही कारण था कि टॉस के समय जैसे ही तेज बारिश शुरू हुई, साफ था कि अब आज यहां मैच किसी भी हाल में नहीं हो पाएगा.

यह भी पढ़ें- विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।