अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं.
इसके साथ वरुण के एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेने पर संशय पैदा हो गया है.
गौर करने वाली बात यह है कि वह हाल ही में मांसपेशियों में खिंचाव की चोट स उबरे थे. यह इंजरी उन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर हुई थी.
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में वरुण के चोटिल होने और सीरीज से बाहर होने की जानकारी दी गई.
इस खबर को लिखे जाने तक बीसीसीआई की तरफ से वरुण की इंजरी पर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है.
रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया कि यह वरुण की नई चोट है, जिसके चलते वह सीरीज से बाहर हुए हैं.
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वरूण की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी.
उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्चे थे और 1 विकेट भी अपनी झोली में डाला था.
उन्हें लगातार टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है, लेकिन वरुण के लिए चोट बड़ी समस्या बन रही है.
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ी
हाल ही में खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने का मुद्दा उठा था.
टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों का बार-बार चोटिल होना मुश्किल का सबब बन रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वरुण जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता है.
वरुण चक्रवर्ती का अंतर्राष्ट्रीय करियर
भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 4 वनडे और 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं.
वनडे की 4 पारियों में उन्होंने 10 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 5/42 का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 46 पारियों में वह 75 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 5/17 का रहा.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की निकाली हवा, 113 बल्लेबाजों को पछाड़कर बने नंबर-1
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में भारत की स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की चोट के कारण टीम को बड़ा झटका लगा है। यह घटना खेल जगत में महत्वपूर्ण है क्योंकि चक्रवर्ती का योगदान टीम के लिए अहम है और उनकी अनुपस्थिति से रणनीति पर असर पड़ेगा। साथ ही, एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। आम जनता पर इसका प्रभाव मनोबल और खेल प्रेमियों की उम्मीदों पर पड़ेगा, खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और राष्ट्रीय टीम की विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे।