राजनीति

अफसरों ने खाद-पानी, बिजली पर किसान संघ से चर्चा की:डीडीए बोले- पलेवा समेत 3 पानी देंगे; संघ ने 2 महीने का बिजली कनेक्शन देने को कहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अफसरों ने खाद-पानी, बिजली पर किसान संघ से चर्चा की:डीडीए बोले- पलेवा समेत 3 पानी देंगे; संघ ने 2 महीने का बिजली कनेक्शन देने को कहा

रबी सीजन में किसानों को सिंचाई, बीज और बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए भारतीय किसान संघ ने शनिवार को कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नहरों से पानी छोड़ने की तारीख तय करने, गेहूं-चने के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने, बिजली लाइनों का मेंटेनेंस पूरा करने और सिंचाई के लिए दो माह के अस्थायी बिजली कनेक्शन देने की मांग उठाई गई।

उपसंचालक कृषि (डीडीए) चंपालाल केवड़ा के मुताबिक, बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर और कृषि, उद्यानिकी, एमपीईबी, एनवीडीए व विपणन संघ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने किसानों को रबी सीजन में पानी, खाद और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था का आश्वासन दिया। पलेवा सहित तीन बार मिलेगा सिंचाई का पानी बैठक में नहरों से पानी छोड़ने की तारीख पहले से तय करने की मांग की गई।

ताकि किसान बुवाई और सिंचाई की योजना बना सकें। डीडीए चंपालाल केवड़ा ने बताया कि किसानों को पलेवा सहित तीन बार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। भारतीय किसान संघ के महामंत्री सुभाष पटेल ने कहा कि रबी सीजन में गेहूं, चना और अन्य फसलों की बुवाई के लिए समय पर पानी, गुणवत्तापूर्ण बीज और नियमित बिजली आपूर्ति जरूरी है।

व्यवस्थाओं में देरी होने से बुवाई और सिंचाई प्रभावित हो सकती है। बिजली लाइनों की मरम्मत, अस्थायी कनेक्शन की मांग किसान संघ ने विद्युत विभाग से बिजली लाइनों का मेंटेनेंस समय पर पूरा करने। जरूरत के अनुसार पुराने या खराब तारों व खंभों को बदलने की मांग की। संघ ने कहा कि सिंचाई के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों को परेशानी होती है।

इसलिए सीजन शुरू होने से पहले जरूरी सुधार कार्य पूरे किए जाने चाहिए। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए दो माह के अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर कनेक्शन मिलने से किसान अपनी जरूरत के अनुसार फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। गेहूं-चने के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने पर जोर बैठक में गेहूं, चना और अन्य रबी फसलों के लिए प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की गई।

किसान संघ ने संबंधित विभागों से बुवाई के समय किसानों को बीज की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पहले से व्यवस्था करने को कहा। प्याज की फसल के लिए पानी की मांग किसान संघ ने जल संसाधन विभाग के सामने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम से जुड़े कार्य जल्द शुरू करने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा काली क्षेत्र में प्याज की फसल के लिए जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

संघ ने कहा कि सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाना चाहिए, ताकि रबी सीजन में किसानों को परेशानी न हो।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।