अफ्रीका WTC टेबल में टॉप पर पहुंची, बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर हासिल किया मुकाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 9 विकेट हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) प्वाइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल कर लिया है.
इससे पहले अफ्रीका दूसरे नंबर पर थी. जीत के साथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब अफ्रीका के पास 75 अंक प्रतिशत (PCT) हो गए हैं. मैच से पहले अफ्रीका का अंक प्रतिशत 71.43 का था.
अफ्रीका के साइमन हार्मर ने आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 12.3 ओवर गेंदबाजी कर 6 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 51 रन खर्च किए.
हार्मर की गेंदबाजी ने बांग्लादेश के मिडिल और लोअर ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया, जिससे जीत के लिए रन चेज करना काफी आसान हो गया.
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 100/5 के स्कोर के साथ पांचवें दिन का खेल शुरू किया. मेहमान टीम ने खुद को सवारने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा कुछ खास हो नहीं सका.
अगले 5 विकेट 68 रन के भीतर गिर गए और टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई.
A win over Bangladesh takes South Africa to the top of the #WTC27 standings 😍 Predict the outcome of upcoming ICC World Test Championship 2025/27 fixtures and see if your team can make it to the final next year via the Standings Predictor ➡️ https://t.co/MurU7Or3Yw https://t.co/qLsQyNI2ru
ICC (@ICC) November 19, 2026
अफ्रीका मिला 12 रन का टारगेट
दूसरी पारी में खराब बैटिंग के कारण बांग्लादेश ने मेजबान अफ्रीका के सामने सिर्फ 12 रन का लक्ष्य रखा.
चेज करते हुए अफ्रीका ने 1.3 ओवर में 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली. अफ्रीका के लिए मुकाबला एकतरफा रहा.
ऐसा रहा पूरे मुकाबले का हाल
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैस
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँचने के बारे में है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया। यह विषय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रतिस्पर्धी स्वरूप को दर्शाता है, जहाँ प्रत्येक जीत से प्वाइंट्स टेबल पर महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि WTC टेबल पर पहला पायदान जीतने से दक्षिण अफ्रीका को आगे की प्रतियोगिताओं में बेहतर स्थिति और मनोबल मिलता है। आम जनता पर इसका असर टीम के प्रति गर्व और राष्ट्रीय पहचा