व्यापार

अगले चार दिनों तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
अगले चार दिनों तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी

रायपुर, 30 अगस्त 2026

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज रूक-रूक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इससे कई नदी-नाले उफान पर है।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पष्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा के तटों पर कम दबाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में बदली-बारिश की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने आगामी चौबीस घंटो के दौरान रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ और जषपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है

A
AIR Raipur

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।