अगले हफ्ते 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 21 से 27 सितंबर के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप अगले हफ्ते यानी कि कल 21 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए.
दरअसल, इस दौरान रीजनल छुट्टियों और वीकेंड के चलते बैंक के कामकाज पर असर पड़ेगा. 21 सितंबर से 27 सितंबर, 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 6 दिन बंद रहेंगे.
हालांकि, इस दौरान पूरे भारत में बैंक एक साथ बंद नहीं रहेंगे क्योंकि स्थानीय त्योहारों या किसी खास मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक अलग-अलग दिन बंद रहते हैं.
21 से 27 सितंबर 2026 के बीच बैंक हॉलिडे का पूरा शेड्यूल
21 सितंबर 2026 (सोमवार)- गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में श्रीमंत शंकरदेव की जयंती और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
22 सितंबर 2026 (मंगलवार)- कर्मा पूजा के मौके पर रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
23 सितंबर 2026 (बुधवार)- महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा.
25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)- इंद्रजात्रा के पावन त्योहार पर गंगटोक (सिक्किम) में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
26 सितंबर 2026 (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में सभी बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.
27 सितंबर 2026 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं भले ही बंद रहे, लेकिन ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस दौरान सभी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं 24/7 चालू रहेंगी.
ATM से कैश निकाल सकेंगे, बैलेंस चेक कर सकेंगे. मोबाइल बैंकिंग ऐप चालू रहेंगे.
Google Pay, PhonePe, Paytm के जरिए पैसों का लेन-देन हमेशा की तरह आसानी से किया जा सकेगा. इनके जरिए आप बिल पेमेंट, रिचार्ज वगैरह भी कर सकते हैं.
हालांकि, अगर आप कैश डिपॉजिट या चेक क्लियरिंग या फिर लॉकर से जुड़ा कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो आपको बैंक खुलने तक का इंतजार करना होगा.
<i
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar