खेल

'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'अगर बायोपिक बनी तो पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा रहेंगी...', बोलीं हॉकी प्लेयर सविता पूनिया

भारतीय महिला सविता पुनिया हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर चाहती है कि अगर कभी उनकी ज़िन्दगी पर फिल्म बने तो उसमे प्रियंका चोपड़ा उनका किरदार निभाए.

सविता का कहना है कि प्रियंका इस किरदार को अच्छे से निभा सकती हैं. उन्होंने यह बात पीटीआई-भाषा को दिए एक इंटरव्यू में कही.

प्रियंका चोपड़ा हैं सविता की पसंद

सविता ने आगे बताया कि उन्होंने कभी सोचा नहीं कि उनके ऊपर कभी फिल्म बनेगी लेकिन अगर ऐसा होता है तो उनकी पहेली पसंद प्रियंका रहेंगी.

उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका का सफर भी उन्हें काफी प्रेरित करता है.

प्रियंका इससे पहले बॉक्सर एमसी मैरी कॉम की जिंदगी पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभा चुकी हैं. सविता की ज़िन्दगी कभी आसान नहीं रही.

सविता ने बताया उनकी मां की तबीयत ठीक ना रहने की वजह से ही उन्हें पांचवीं कक्षा से ही घर की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ी थी. उन्हें सजने-संवरने से ज्यादा किताबें पढ़ना और संगीत सुनना पसंद था.

सविता ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा पढ़कर करती है. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म देखने का भी कभी ज्यादा शौक नहीं रहा. उन्होंने अभी तक सिर्फ आठ से नौ फिल्में ही देखी है.

आखिरी बार उन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक देखी थी.

Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग, कसाब को सजा दिलाने वाले वकील की कहानी कर देगी भावुक

महिला खिलाड़ियों की मुश्किलों पर खुलकर बात

सविता पिछले 20 साल से ज्यादा समय से हॉकी खेल रही है.

उनका मानना है कि महिला खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों से अलग तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पीरियड्स के दौरान भी खिलाड़ियों को कई बार मैच और अभ्यास जारी रखना पड़ता है.

सविता ने बताया कि नए कोचिंग स्टाफ के आने के बाद इन परेशानियों प

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।